प्रयागराज, मार्च 14 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में अब 10,56,310 वोटरों का वापस मतदाता सूची में जुड़ना तय हो गया है। ये मतदाता नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले हैं। हालांकि नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले 10.62 लाख वोटरों का नाम आलेख्य प्रकाशन में था, लेकिन प्रमाण न देने पर इनका नाम अंतिम सूची में कटने का डर था। यही कारण है कि प्रशासन ने सुनवाई के लिए टीम की संख्या बढ़ाई और अधिक अफसर लगाए गए। 10 लाख 62 हजार की संख्या बहुत अधिक थी। क्योंकि प्रयागराज में 11.53 लाख वोटर आलेख्य के समय एएसडी सूची में आने के कारण बाहर हो गए थे। ऐसे में नो मैपिंग वालों से दस्तावेज लेना बड़ी चुनौती था। हालांकि अब स्थिति एकदम सामान्य है। 10.62 लाख में 1056310 वोटरों की सुनवाई पूरी होने का मतलब है कि इनके दस्तावेज मिले और इसे अपलोड भी कर दिया। यानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.