हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस। बेसिक स्कूलों में आज से नवीन सत्र की शुरूआत हो जाएगी। पहले ही दिन नौनिहालों को पाठ्य पुस्तक मिल सके। इसके लिए शासन की ओर से पूर्व में ही व्यवस्था कर दी। साढ़े दस लाख पाठ्य पुस्तकें शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा चुकी है। नवीन सत्र की शुरुआत के पहले ही दिन बच्चों के हाथों में पाठ्य पुस्तके आ सके। जनपद में 1236 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में करीब एक लाख के करीब छात्र छात्राओं को शिक्षित किया जाता है। बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। वही दोपहर में एमडीएम का लाभ बच्चों को दिया जाता है। कुछ सालों पहले तक छात्र छात्राओं को सत्र की शुरुआत में पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाती थी। जिस वजह से छात्र छात्राओं को कुछ समय तक पुरानी किताबों के जरिए पढ़ना पड़ता था। अब...