बिजनौर, मार्च 1 -- जनपद बिजनौर के विकास पथ पर शनिवार को एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में रावली-मण्डावर-माचकी-गोपालपुर-सिहोरा- निजामाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी द्वारा विधिवत पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस मार्ग के कायाकल्प के लिए सरकार ने 1037.71 लाख का बजट आवंटित किया है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा, कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बेहतर सड़कें केवल डामर का रास्ता नहीं, बल्कि व्यापार, कृषि और शिक्षा की जीवनरेखा हो...