नई दिल्ली, अगस्त 27 -- जब भी बात देश की सबसे सस्ती कारों की होती है तब रेनो क्विड का नाम भी उसमें शामिल होता है। कम कीमत में ये सबसे स्टाइलिश डिजाइन, गजब के फीचर्स और बेहतर स्पेस के लिए भी जानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपए है। इसे हाल ही में ब्राजील में एक बड़ा फेसलिफ्ट मिला है। अपडेटेड हैचबैक की पहली तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। ये फोटोज उन रेंडर से काफी मिलते-जुलते हैं, जो पहले सामने आए थे। फेसलिफ्ट में डिजाइन में बड़ा बदलाव और बेहतर फीचर लिस्ट के साथ ज्यादा प्रीमियम केबिन दिया गया है।नई रेनो क्विड का एक्सटीरियर नए मॉडल के एक्सटीरियर डिजाइन काफी चेंजेस किे गए हैं। अब यह रेनो की ग्लोबल डिजाइन डायरेक्शन के साथ बेहतर ढंग से मेल खाता है, जैसा कि कार्डियन और बोरियल जैसे मॉडल्स में देखा था। इनमें से ज्यादातर बदलाव फ्रंट ...