अररिया, मई 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता पेट्रोल व डीजल में वृद्धि आम जनता के लिए महंगाई का सीधा कारण बनेगी। इससे परिवहन लागत बढ़ेगी, जिससे खाद्य पदार्थों, सब्जी, दूध और रोजमर्रा की अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम 10-15% तक महंगे हो सकते हैं। यह कहना है केएन इंटर कॉलेज बखरी कुर्साकांटा में अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व व्याख्याता प्रो बासुदेव झा का। अर्थशास्त्र के अच्छे जानकार प्रो झा कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि माल ढुलाई महंगी होगी। फलस्वरूप फल, सब्जियां, किराना और पैकेज्ड फूड की कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ होगा। व्यक्तिगत वाहनों (कार, बाइक) के इस्तेमाल से दैनिक खर्च बढ़ेगा और सार्वजनिक परिवहन (बस, ऑटो, कैब) का किराया भी महंगा होगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने घर से बाजार तक का बिगाड़ा गणित वहीं द...