मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकार की ओर से प्रोत्सान का लाभ नहीं मिलने से जिले में दलहन की खेती का रकवा काफी कम है। किसानों को दाल के एमसएपी का लाभ भी नहीं मिलता है। इससे गांव के व्यापारियों को सस्ते दर पर दलहन बेच देते हैं। जिले के किसान मुख्य रूप से पांच दलहन की खेती करते हैं। मसूर, उड़द, खेसारी, चना व मूंग। सबसे अधिक मसूर की खेती करते हैं। जिले के किसान करीब दस हजार हेक्टेयर में पांचों दलहन फसलों की खेती करते हैं। 2025 के आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष जिले में 9914.69 हेक्टेयर में दलहन की खेती करने का लक्ष्य सरकार का था। यह भी पढ़ें- दलहन उत्पादन की लागत में 26 प्रतिशत की उछाल, किसान चिंतित जबकि, खेती हुई 8277.56 हेक्टेयर में। किसानों का मानना है कि समय से खाद-बीज एवं सरकारी प्रबंधन व एमएसपी पर खरीद की सुव...