गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बारिश और उमस के बीच मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को जारी जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया-डेंगू मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिले में एक दिन में 10,499 घरों का रैपिड फीवर मास सर्वे किया गया। इसके साथ ही डेंगू की जांच के लिए 139 नमूने लिए गए। विभाग की टीमें बुखार के मरीजों की पहचान करने के साथ-साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों की भी जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक इस वर्ष अब तक जिले में 9,66,954 घरों को रैपिड फीवर मास सर्वे के दायरे में लाया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले तो उमड़ी मरीजों की भीड़ वहीं मलेरिया की जांच के लिए एक जनवरी से अब तक 1,77,776 ब्लड स्ल...