10 हजार वृद्धों की पेंशन पर आयु प्रमाण-पत्र का ग्रहण
मथुरा, मई 25 -- वर्ष 2025-26 में जनपद से 60 वर्ष से अधिक के नये पात्र वृद्धों को शासन की वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन जनपद स्तर से फावर्ड करके निदेशालय समाज कल्याण विभाग के पास भेजा गया था, जिनमें से 10 हजार वृद्धों के आवेदन पत्र ऐसे पाये गये जिनमें सिर्फ आधार कार्ड की प्रति लगी थी। आयु संबंधित कोई अन्य प्रमाण-पत्र नहीं था। इसके चलते समाज कल्याण निदेशालय ने इनके आवेदनों को वापस भेज दिया है। इन आवेदनों के साथ पुन: आयु संबंधित दस्तावेज लगाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आयु संबंधी प्रमाण-पत्र के रूप में आधार कार्ड को मानने पर रोक लगा दी है। इसी आधार पर समाज कल्याण विभाग ने इन आवेदनों वापस जिला मुख्यालयों को भेज दिया है, जबकि ब्लाक, तहसीलों के सत्यापन के बाद इन आवेदनों को जिला समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.