सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने सोनभद्र के स्कूली बच्चों के पोषण एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के साथ एमओयू किया है। इस पहल के अंतर्गत सोनभद्र जिले के 126 विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 10,000 विद्यार्थियों को एक वर्ष की अवधि तक प्रातःकालीन पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। एनसीएल की इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर),राजीव रंजन और श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट की ओर से आशीष भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। इसी कड़ी में एनसीएल की इस सीएसआर पहल के तहत न्याय पंचायत कुलडोंमरी और कोटा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के बच्चों को सप्...