सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 10 हजार रुपये नहीं मिलने पर पोते ने रस्सी से गला घोंटकर 85 वर्षीया दादी की हत्या कर दी। साथ ही वह अपने बड़े भाई को संपत्ति देने से भी नाराज था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पोते को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सफेद रंग की प्लास्टिक की रस्सी बरामद की है पुलिस के अनुसार, वृद्धा प्रभा ने करीब चार महीने पहले 27 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। इनमें से 20 लाख रुपये की दुकान खरीदी और बाकी सात लाख रुपये अपने बड़े पोते आयुष को दे दिए थे। अब वह खरीदी गई दुकान भी आयुष के नाम करने की तैयारी में थी। वहीं छोटा पोता नितिन पांच दिन से दादी से खर्च के लिए 10 हजार रुपये मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे प्रभा ...