सिद्धार्थ, जुलाई 1 -- इन्द्र मणि पाण्डेय। सिद्धार्थनगर।

रिश्वत का मामला उस्का बाजार ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कार्यालय से बस्ती की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक में आपूर्ति किए गए सामानों के भुगतान के लिए सप्लायर से आरोपी प्रबंधक ने पैसे की डिमांड की थी। आरोपी को टीम सिद्धार्थनगर थाना पर ले आई है जहां कागजी कोरम को पूरा करेगी。

शिकायत का विवरण गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के सरया तिवारी गांव निवासी पंकज कुमार उस्का बाजार ब्लॉक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात है। बांसी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सप्लायर राजेश कुमार पुत्र रामधनी ने एंटी करप्शन टीम से उस्का ब्लॉक में आपूर्ति किए गए सामानों के भुगतान के लिए ब्लॉक मिशन प्रबंधक पंकज...