10 हजार देकर भारत में एंट्री, झारखंड में दबोचा गया बांग्लादेशी; मिले 3 मोबाइल
साहिबगंज, अक्टूबर 10 -- साहिबगंज आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल से एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमन को गिरफ्तार किया है। वह तीन माह पहले अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। उसके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरपीएफ पोस्ट कमांडर की शिकायत पर साहिबगंज रेल थाने में शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात 8:51 बजे साहिबगंज-करमटोला के बीच चेन पुलिंग के कारण ट्रेन रुक गई। इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट ने जांच शुरू की। इस दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सोया मिला। पूछताछ में नाम मोहम्मद सुमन बताया और बांग्लादेश के सिलेट के रानीगंज का निवासी होने की बात स्वीकारी। उसके पास गुवाहाटी तक का टिकट भी था। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.