प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने गंभीर मामलों में वांछित दस हजार के इनामी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। विधिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया गया। अकारीपुर तिवरान गांव निवासी कुशू शंकर मिश्रा उर्फ कुशू मिश्रा और सौराई गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू के खिलाफ हरई पट्टी गांव में रंगदारी मांगने और दुकान का सामान फेंककर हवाई फायरिंग करने के साथ ही बिबियापुर औराइन गांव निवासी शिवकुमार पांडे के यहां 25 जनवरी की रात फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप लगा था। कुशू शंकर मिश्र पर तीन और विजय कुमार मिश्र पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में दर्ज मुकदमे में विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया थ...