नई दिल्ली, जून 1 -- किसानों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित लगभग 10 हजार किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 49,421 रुपये प्रति हेक्टेयर थी। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। यह भी पढ़ें- 1,832 जम्मू-कश्मीर प्रवासी परिवारों को मिलेगा 'मासिक सहायता राशि' का लाभफसल क्षति का आकलन मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त-सिंतबर 2025 में हुई भारी बारिश एवं जलभराव के चलते लगभग 10 हजार किसानों को फसल का नुकसान हुआ था। दिल्ली में कुल 10,977.44 एकड़ (लगभग 4,442.41 हेक्टेयर) कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। उन्ह...