कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। इस्कॉन में शनिवार को भव्य पुष्प होली महोत्सव मनाया जाएगा। भव्य आयोजन के लिए 10 हजार किलो फूल सिंगापुर, मलेशिया, पुणे एवं बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। हजारों भक्त इस फूलों की होली में शामिल होंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर इस्कॉन जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु, मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु सहित कई विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष वृंदावन से कीर्तन हेतु ब्रजवासियों की विशेष मंडली पधार रही है। हरे कृष्ण महामंत्र का पारलौकिक कीर्तन, मृदंग करताल की विशेष ध्वनियों एवं श्री श्री राधा माधव के सुंदर दर्शन के मध्य इस आध्यात्मिक रंगोत्सव में सभी के हृदय कृष्ण प्रेम से रंग जाएंगे। भक्तों को शाम पांच बजे आमंत्रित किया गया है। इनके वाहनों को ठहराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.