देवघर, जुलाई 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को मंदिर मोड़ व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल, भोजनालय, ठेला-खोमचा, डिस्ट्रीब्यूटर और थोक खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक-निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के क्रम में खाद्य सुरक्षा दल ने सिद्धि विनायक ट्रेडिंग में जांच की। वहां फॉर्च्यून ब्रांड का लगभग 360 बैग करीब 10 हजार किलोग्राम एक्सपायर्ड आटा तथा इमामी ब्रांड का लगभग 80 बैग करीब 800 कि...