प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- रेलवे बोर्ड ने मालगाड़ियों के ब्रेक पावर सर्टिफिकेट की बढ़ी अवधि का देशव्यापी ट्रायल 31 मार्च 2027 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। 30 सितंबर से यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। अब कोयला और भारी माल ढोने वाली बॉक्सन तथा गैस टैंकर मालगाड़ियां 10 हजार किलोमीटर या 35 5 दिन तक चल सकेंगी। वहीं, अनाज ढोने वाले बीसीएन वैगन और कंटेनर 9000 किलोमीटर तक चलेंगे। पहले 6000 से 7500 किलोमीटर या 30 दिन में दोबारा जांच जरूरी थी। नई व्यवस्था से यार्ड में बार-बार जांच के कारण होने वाली देरी कम होगी। यह भी पढ़ें- दो साल में काम शुरू नहीं तो रेलवे की योजना होगी बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...