भदोही, सितम्बर 5 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ दो सितंबर को हुई थी, हालांकि मीडिया में उसका जिक्र पुलिस की ओर से नहीं किया गया था। इस बीच, शनिवार को 10 हजार के इनामी को दबोचने का दावा किया गया। सुरियावां क्षेत्र में पुलिस ने दो सितंबर को मुठभेड़ में गौ तस्कर विजय गौतम निवासी बैरीपरवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कब्जे से गौ मांस, चापड़, कार, तमंचा आदि बरामद करने का दावा किया था। उसी मामले में फरार अवशाद उर्फ नौशाद, कुद्दुपुर पर 10 हजार का इनाम रखा था, जिसे गिरफ्तार कुढ़वा नहर पुलिया से दबोचा गया। उधर, पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में चर्चाएं रहीं। टीम में मनोज कुमार, नन्दलाल गौड, प्रताप सिंह, सुन्दरम द्विवेदी, चेतन दास सरोज रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...