सोनभद्र, अप्रैल 27 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने 'बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 रविवार को शुभारंभ किया। इस चरण के अंतर्गत एनसीएल गृहिणियों के साथ स्कूलों के बच्चों को भी फर्स्ट-एड ट्रेनिंग देकर उन्हे प्रशिक्षित कर रहा है| इससे पूर्व बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 1.0' में एनसीएल 5900 से अधिक गृहिणियों को बेसिक फर्स्ट-एड प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0' के फेज -1 की शुरुआत में एनसीएल के 10 स्कूलों के 3200 बच्चों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल के प्रथम चरण में डीएवी (अमलोरी, निगाही, दुधीचुआ, खड़िया, बीना, ककरी, झिंगुरदा), डीपीएस निगाही तथा केंद्रीय विद्यालय (सीडब्ल्यूएस जयंत एवं सिंगरौली) को शामिल किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.