गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अक्तूबर का खाद्यान्न 10 से 25 अक्तूबर तक वितरित किया जाएगा। ई-पॉस मशीनें सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल नि:शुल्क मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में अधिक मूल्य लेने या किसी अन्य शिकायत पर संबंधित उपजिलाधिकारी अथवा तहसीलदार के कार्यालय में शिकायत की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...