10 से 20 प्रतिशत तक घट सकती है गन्ने की उपज
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में कई स्थानों पर गन्ने की फसल गिरने और झुकने से प्रभावित हुई है। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने किसानों से गिरे और झुके गन्ने को सावधानी से उठाकर बांधने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समय से गन्ना न उठाने व न बांधने पर उपज में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। इससे आगामी बुवाई के लिए रखे जाने वाले गन्ना बीज की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। किसानों की मदद के लिए गन्ना विकास विभाग और चीनी मिलों की 248 टीमें लगाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: लगातार बारिश से बर्बाद हुई धान व गन्ने की फसल इनमें बलरामपुर चीनी मिल की 125, तुलसीपुर चीनी मिल की 78 व उतरौला चीनी मिल की 45 टीमें शामिल हैं। टीमें गांवों और खेतों में पहुंचकर तकनीकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.