नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 10-16 August 2026, साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 10 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गुरु आदित्य राजयोग, हंस राजयोग, गजकेसरी राजयोग और चतुर्ग्रही योग का संयोग रहेगा। 11 अगस्त के दिन चंद्र का प्रवेश कर्क राशि में होगा, जिससे गजकेसरी राजयोग और चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 10 अगस्त से 16 अगस्त के दौरान सूर्य, बुध, गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। कल से 13 अगस्त तक चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, फिर सिंह औ...