नई दिल्ली, जुलाई 28 -- टीवीएस रेसिंग ने भारत में यंग रेसर्स के लिए खास तौर पर डिवेलप की गई नई Apache RR 200 Mini रेसिंग मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह बाइक सड़क पर चलाने के लिए नहीं, बल्कि 10 से 14 साल की उम्र के बच्चों को प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग की ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई है। कंपनी ने इसे अपने नए TVS Apache Junior Programme के तहत लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए बच्चों को कंट्रोल्ड और सेफ माहौल में रेसिंग की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी टीवीएस ने इस प्रोग्राम के लिए 10 Apache RR 200 Mini मोटरसाइकिल Madras Motor Sports Club (MMSC) को दी है। इन बाइक्स पर ट्रेनिंग Madras International Karting Arena में कराया जाएगा। हालांकि, नाम में मिनी जरूर है, लेकिन इसके हार्डवेयर और परफॉर्मेंस किसी प्रोफेशनल रेसिंग बाइक से कम नहीं हैं।197.75cc इंजन ...