मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युतापूर्ति बंद रहेगीञ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरकाजी के कार्यक्षेत्र में पूर्ण जमा योजना मद में एनएच 58 पर फलौदा कट से पुरकाजी ब्लॉक तक के मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक एचटी एवं एलटी लाइन के शिफ्टिंग का कार्य होना है। सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी खुद एवं 11 केवी फलौदा टाउन फीडर के विद्युत लाइन का शटडाउन रहेगा। इसलिए शटडाउन के दौरान उक्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से असुविधा को देखते हुए सहयोग करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.