नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों और उनके पैसों के नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार करते हुए ऑपरेशन साइहॉक 3.0 के तहत दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों में एक साथ 48 घंटे तक व्यापक कार्रवाई की। 5 और 6 फरवरी को चले इस इंटेलिजेंस-आधारित विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से 6552 साइबर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमें एक साथ कई स्थानों पर उतारी गईं। ऑपरेशन के तहत 2563 साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि 299 नए एफआईआर दर्ज किए गए। इसके साथ ही 262 पुराने मामलों को भी जांच में जोड़ा गया। इस अभियान की एक अहम उपलब्धि यह रही कि नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर देशभर से आई करीब 3180 शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.