बलरामपुर, अगस्त 17 -- बलरामपुर, संवाददाता जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सिसई घाट स्थित राप्ती जलायोग की मानें तो नदी का पानी करीब 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे राप्ती के आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं नदी के किनारे बसे गांवों में कटान भी तेज हो गई है। पानी के तेज बहाव से कृषि योग्य भूमि के साथ ग्रामीणों के आशियानों पर भी संकट गहराने लगा है।राप्ती नदी के किनारे बसे सदर तहसील के जमालीजोत, जबदही, जबदहा, टेंगनहिया मानकोट, मदारा, गंगाबक्शा भागड़, कल्यानपुर, लालपुर फगुइया समेत कई गांवों में कटान का खतरा बना हुआ है। नदी की धारा लगातार किनारों को काट रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ने लगी है। किसानों को सबसे अधिक चिंता खेतों की...