हजारीबाग, अप्रैल 15 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, हजारीबाग द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता और महासचिव गणेश कुमार सीटू के संचालन में आयोजित धरने के माध्यम से उपायुक्त के जरिए मुख्यमंत्री को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख मांगों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करना, 671 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र व पेंशन देना, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करना, आयोग का कार्यकाल बढ़ाना और टोल टैक्स में छूट शामिल है।धरने में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को रखा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द निर्णय लेकर आंदोलनकारियों को उनका हक देना चाहिए। यह भी पढ़ें- मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे: दिनेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.