रांची, जून 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज महथा को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं का जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने की मांग की। इसके अलावा बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने, प्रखंड के सभी खराब चापानलों की मरम्मत कराने तथा किसानों को शीघ्र धान बीज और खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मांग पत्र में अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वृद्धा पेंशन का समय पर भुगतान करने तथा मृत्यु प्रमाण पत्र सुलभ तरीके से निर्गत करने सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की...