नई दिल्ली, मार्च 29 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार आगाज किया है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से रौंदा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य 15.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। यह आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा चेज किया गया सबसे तेज 200 प्लस टारगेट है। आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें पांच चौके और इतने ही सिक्स हैं।'नासूर चेज' को RCB ने किया खत्म आरसीबी ने एसआरएच के खिलाफ 10 साल से चले आ रहे 'नासूर चेज' को खत्म करके नया इतिहास रच डाला है। आरसीबी ने पहली बार एसआरएच के सामने...