नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Mold-Tek Packaging Ltd के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड करने वाले हैं। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर की जो तारीख तय की थी वो आज ही है। बता दें, कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया था कि एक शेयर पर एक शेयर निवेशकों को बोनस शेयर के तौर पर दिया जाएगा।आज खरीदने वाले निवेशकों को होगा बोनस शेयर का फायदा? मोल्ड-टेक पैकेजिंग लिमिटेड ने बताया है कि एक शेयर पर निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी जो तारीख रिकॉर्ड डेट तय की है वो आज यानी 9 अक्टूबर ही है। बता दें, रिकॉर्ड डेट पर बोनस शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। यानी आज जो निवेशक इस स्टॉक को खरीदेंगे वो बोनस शेयर नहीं पाएंगे। बोनस इश्यू का फायदा उठाने के लिए हमेशा एक कारोबारी दिन पहले दांव लगाना होता ...