नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Stock Split News: 10 साल में निवेशकों को 796 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी Stylam Industries Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दे दी है।5 हिस्सों में बंटने जा रहा स्टॉक (Stylam Industries Stock split updates) शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगा। अभी फिलहाल कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। यह भी पढ़ें- नवरत्न कंपनी ने 3 साल में दिया 242% का रिटर्न, आने वाली है बड़ी खबर यह भी पढ़ें- अडानी की नजर इस यूरोपियन कंपनी पर, 3 बिलियन यूरो में खरीदने का प्रस्ताव...