अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती जीवनशैली, बढ़ता मानसिक तनाव, अनियमित खानपान और औद्योगिक प्रदूषण का असर अब लोगों की त्वचा पर साफ दिखाई देने लगा है। अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में विटिलिगो (सफेद दाग) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और निजी क्लीनिकों के ओपीडी आंकड़े बताते हैं कि पिछले दस वर्षों में इस बीमारी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चिंता की बात यह भी है कि अब यह बीमारी युवाओं और बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एएमयू) व प्रमुख निजी त्वचा रोग क्लीनिकों की ओपीडी प्रवृत्तियों के विश्लेषण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वर्ष 2016 में त्वचा रोग ओपीडी में लगभग 18 हजार मरीज...