सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- सुलतानपुर। जामो थाना क्षेत्र के संभई में पवन सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी आलोक को अवयस्क घोषित कर उसकी फाइल किशोर न्याय बोर्ड के सुपुर्द कर दी गई है। अधिवक्ता रणशेर सिंह ने शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर उसे घटना के समय नाबालिग घोषित करने की मांग की थी। 28 जुलाई 2016 को हुई घटना में राजकुमार यादव ने आरोपी शीवेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह, नरसिंह, हरिभान और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...