काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में करीब दस 10 साल बाद फिजिशियन की कमी अब दूर हो गई है। मंगलवार को चम्पावत से स्थानांतरित होकर आईं डॉ.कीर्ति मेहता ने चार्ज संभाल लिया। इससे मरीजों को अब प्राइवेट अस्पतालों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि डॉ. कीर्ति ज्वाइन करने के बाद 25 दिन के आकस्मिक अवकाश पर हैं। लौटने पर वह विधिवत चार्ज संभाल लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...