श्रावस्ती, फरवरी 16 -- कटरा। कटरा क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है जिससे यहां रहने वाले कस्बा कटरा सहित अन्य कई ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों को पीने, खाना बनाने, स्नान करने और मवेशियों को पानी पिलाने तक के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 10 साल से कटरा श्रावस्ती की पानी टंकी से पानी की सप्लाई बंद है। लेकिन टंकी की मरम्मत करा कर फिर से सप्लाई चालू नहीं की गई है। इस पानी टंकी से कटरा बाजार व आस पास गांवों के आधा दर्जन गांवों को पानी मिल रहा था। लेकिन 10 साल से टंकी बंद होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.