गुमला, मई 24 -- चैनपुर प्रतिनिधि। सरकारी उदासीनता से तंग आकर चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत स्थित किरतो टोली के ग्रामीणों ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। करीब 10 वर्षों तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने पंचायत मुखिया के सहयोग से खुद कुदाल उठाया और महज दो दिनों में 1.5 किमी लंबी मोरम सड़क तैयार कर दी। यह भी पढ़ें- एक साल से अधूरी पड़ी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगीग्रामीणों की समस्याएँ हैरानी की बात यह है कि लगभग 400 की आबादी वाला यह गांव अनुमंडल कार्यालय के बिल्कुल बगल में स्थित है। बावजूद इसके ग्रामीण वर्षों से जर्जर रास्ते पर चलने को मजबूर थे। बरसात में गांव का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट जाता था। बड़े गड्ढों और घुटनों तक कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और विभागीय अधिक...