संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चाय की दुकान पर करने वाले एक युवक ने बच्चों को घुमाने के बहाने हैवानियत की। वह सात साल की एक मासूम बच्ची और उसके 10 साल के भाई को घुमाने के बहाने नहर किनारे ले गया। इस दौरान भाई के हाथ-पांव रस्सी से बांध पुल के नीचे डाल दिया जबकि बच्ची के साथ आरोपित ने नहर किनारे दरिंदगी की। बिलखती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। हैरान-परेशान परिवारीजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ के साथ पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। बच्चों के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह परिवार सहित सचेंडी क्षेत्र स्थित एक कमरे में किराए पर रह...