फिरोजाबाद, मई 1 -- फिरोजाबाद पुलिस ने आपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत विवेचना, मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के तहत थाना नारखी के अभियुक्त को 10 साल की सजा और दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। न्यायालय पीठासीन अधिकारी विमल वर्मा (एएसजी एफटीसी-2) फिरोजाबाद ने थाना नारखी के दोषी अभियुक्त अजीत पुत्र राकेश निवासी हवीवपुर ठार थाना टूण्डला को 10 वर्ष के कारावास की सजा एवं 2 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्तों को सजा दिलाने में अभियोजक अजय कुमार यादव, विवेचक क्षेत्राधिकारी विजय कुमार व कोर्ट पैरोकार हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...