मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा के रामबाग इलाके में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित अधेड़ ने शनिवार को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। आरोपित के चिह्नित होने के बाद जब पुलिस उसके घर पर पहुंची तो परिजनों ने उसकी मौत की बात बताई। बताया कि मौत हॉर्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने स्थानीय सूत्रों से जानकारी ली तो पता चला कि उसने आत्महत्या की है।पुलिस ने आरोपित के घर की एफएसएल जांच कराई। एफएसएल की टीम ने आरोपित के कपड़े भी जब्त किए, ताकि दुष्कर्म के साक्ष्य तलाशे जा सकें। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हिरासत में ली गई तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.