10 साल की गारंटी वाला एसी बार-बार हुआ खराब, कंपनी को बदलना होगा
शामली, सितम्बर 10 -- शामली। 10 साल की कंप्लीट गारंटी के बावजूद एयर कंडीशनर में बार-बार गैस लीक होने और कूलिंग की समस्या दूर नहीं होने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने निर्माता कंपनी को पुराना एसी बदलकर नया एसी देने का आदेश दिया है। आयोग ने सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए निर्माता वोल्टास लिमिटेड तथा वितरक पर संयुक्त रूप से 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसके अलावा उपभोक्ता को शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 10 हजार और वाद व्यय के पांच हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम खेड़ाकुर्तान निवासी हार्दिक चौहान ने अपने मामा अगम दयाल निवासी कोहंड, करनाल के साथ कांधला की जाट कॉलोनी स्थित आशादीप इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम से 16 मई 2022 को 36 हजार रुपये में वोल्टास कंपनी का डेढ़ टन स्प्लिट ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.