नई दिल्ली, जून 17 -- NSE IPO: करीब 10 साल के इंतजार के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने आईपीओ की मंजूरी के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। करीब 30,000 करोड़ रुपये के आकार वाला यह इश्यू पूरी तरह मौजूदा शेयरधारकों की बिक्री पेशकश पर आधारित होगा। मतलब ये हुआ कि इसमें कोई फ्रेश शेयर नहीं होगा। इस आईपीओ से जो भी पैसे मिलेंगे, वह कंपनी के लिए इस्तेमाल नहीं होगा। यह रकम सिर्फ शेयरधारकों को मिलने वाली है।2.48 करोड़ शेयर बेचेगा एसबीआई ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, एनएसई आईपीओ में मौजूदा शेयरधारक कुल 14.89 करोड़ शेयर बेचेंगे। इस इश्यू के जरिए शेयरधारक सामूहिक रूप से एनएसई में अपनी करीब छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। प्रमुख हिस्सेदारी विक्रेताओं में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शामिल है, जो 2.48 करोड़ शेयर बेचेगा। वहीं, एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉ...