फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों की निगाहें अब मानसून पर टिकी हैं। जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन जिले में अब तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक नहीं हुई है। तेज धूप, लू और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित है। किसानों से लेकर आम लोगों तक सभी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीते 10 वर्षों में सिर्फ तीन बार ही समय से बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में सामान्य तौर पर मानसून 25 से 28 जून के बीच पहुंचता है, लेकिन पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड बताता है कि केवल तीन बार ही मानसून तय समय पर जिले में पहुंचा, जबकि अधिकांश वर्षों में देरी हुई। मौसम के जानकारों के अनुसार इस समय मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मानसून आने की संभावना है। यदि अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो फर्रुखाबाद म...