श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ यात्रा के लिए श्रावस्ती से 10 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे। जिसके तहत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया। यात्रा के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 10 लोगों का चयन किया गया है। जिसमें राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, सौरभ कुमार, बैजनाथ, दिलीप कुमार, विष्णुपाल सिंह, रागिनी सिंह, बिन्दु सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भीम सिंह, माधुरी देवी शामिल हैं। यह लोग सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण की गाथा से परिचित होंगे। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के ल...