पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल रामबाग के छात्र -छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है । सभी बच्चों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अर्पित राज,छवि कुमारी,ऋषव कुमार,सत्यम कुमार,मो मुफस्सिर रहमान, जाह्नवी आनंद, पंखुरी कुमारी, एरम फातिमा, एहसानुल हक, हनी कुमारी, दीपांजलि व कृति सिंह सहित पच्चीस छात्र -छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 80 बच्चों ने 80 से 90 फीसदी अंक लाकर अपना जलवा कायम रखा है। अभिनव कुमार वर्मा,अरीबा अनवर, अदनान,मणीश कुमार झा,प्रिंस कुमार सिंह,मधु कुमार प्रियदर्श,जलज कुमार, रुद्र श्रीवास्तव,गुलशन कुमार, श्रेयसी,याशिका,कमल नयन,जय प्रकाश राज,कोमल कुमारी, कक्षा राज, नफीस रजा,आयूष...