10 वीं के छात्र ने ऑनलाइन फांसी का तरीका सर्च कर लगा लिया फंदा
सीतापुर, अगस्त 31 -- महोली,संवाददाता। महोली इलाके में रविवार को कक्षा 10 वीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने पहले मोबाइल पर ऑनलाइन फांसी का तरीका सर्च कर फांसी लगा ली। फंदे से लटका देख परिवार वाले के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। खामहरिया गांव निवासी रामसनेही का 14 वर्षीय बेटा ऋषभ उरदौली निवासी अपने नाना तोलेराम वर्मा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ कक्षा 10 वीं का छात्र था। रविवार शाम को नाना-नानी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। देर शाम घर लौटने पर वह जानवरों को चारा डालकर घर के भीतर गए तो ऋषभ कमरे में फंदे से कुंडे के सहारे लटका हुआ था। कमरे का नजारा देख परिवार वालों के होश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.