लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ। कमता तिराहा सहित पॉलीटेक्निक और चिनहट चौराहे पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अवैध पार्किंग, बिना अनुमति सवारी ढोने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 वाहनों को सीज किया और 20 के चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान ऑल यूपी परमिट वाली दो बसों को फुटकर सवारी ढोने के आरोप में कमता बस स्टेशन पर निरुद्ध किया गया। एक निजी कार को बुकिंग के नाम पर अवैध रूप से सवारी ढोने और एक टैक्सी कार को फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और कर जमा न होने के कारण सीज किया गया। तीन बिना पंजीकरण वाले ई-ऑटो और तीन ओवरलोड ट्रकों को निरुद्ध किया गया। पॉलिटेक्निक से कमता तिराहा के बीच अवैध पार्किंग करने पर पांच टैक्सी के चालान किए गए। अभियान में उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय, एआरटीओ (प्रवर्तन...