गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रंका बौलिया स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के बने 10 वर्ष हो गये। इन 10 वर्षों में उक्त स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्वास्थ्य कर्मी कभी नहीं गए। लिहाजा स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की, शौचालय सहित भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय ग्रामीणों को भले ही स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिले लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लिए यह चारागाह बन गया है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का रंगरोगन के नाम पर लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तक नहीं खुला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले कुछ दिनों से उक्त भवन का पुन: रंगरोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीण अजय उपाध्याय ने बताया कि पिछले 10 वर...