बिजनौर, सितम्बर 30 -- मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि विगत 10 वर्षों के दौरान आधार नंबर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सर्वसाधारण को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा की अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में असुविधा न हो।

आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आधार संबंधी गतिविधियों के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था एवं तदुपरांत इन सालों में कभी भी अपडेट भी नहीं कर...