गोरखपुर, मार्च 26 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी लक्ष्मिना ने अपने पति के पिछले 10 वर्षों से लापता होने का मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, उसके पति जोखू पासी करीब 10 वर्ष पहले बिना बताए घर से कहीं चले गए थे, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल सका है। उसने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति कुशहर पासी उसे बार-बार झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर सोखा आदि के पास ले जाता रहा और थाना जाने से रोकता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...