बस्ती, जून 9 -- बस्ती। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के 10 वर्ष के पूरा होने पर जिला महिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी सहित जिले की अन्य सीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन कर जश्न मनाया गया। अस्पतालों को विशेष रूप से सजाया गया था। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसीपीएम श्री दुर्गेश माल, जिला मातृत्व सलाहकार राजकुमार, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। गर्भवती की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। सीएमएस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराना है。 यह भी पढ़ें- पीएमएसएमए की 10वीं वर्षगांठ पर 300 महिलाओं की जांचनगरीय पीएचसी बरदहिया में भी हुआ आयोजन प...